test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

तेज रफ्तार कार हवा में उछली, 24 वर्षीय सागर अग्रवाल की मौत

सिवनी। विकासखंड कुरई अंतर्गत पेंच से वापस लौटने समय देर रात तेज रफ्तार से आ रही कार टुरिया और खवासा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय सागर अग्रवाल निवासी रेलवे क्रॉसिंग नागपुर रोड सिवनी की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है।

व्यवसायी अनूप अग्रवाल के सुपुत्र सागर अग्रवाल (लड्डू) के देवलोक गमन की खबर से परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेज टाइगर रिजर्व के टुरिया स्थित एक रिसॉर्ट से जन्मदिन पार्टी से लौट रहे शहर को दो युवाओं का कार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मंगलवार बुधवार रात करीब 2:30 बजे खुरई थाना अंतर्गत तुरिया खवासाकी बीच हुए इस भीषण सड़क हादसे में कर सवार सागर पुत्र अनूप अग्रवाल निवासी रेलवे क्रॉसिंग नागपुर रोड सिवनी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कर चला रहे विनायक पुत्र शंकर लाल अग्रवाल 24 निवासी बुधवारी बाजार शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए नागपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है कुरई पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे युवक – जानकारी के अनुसार शहर के नागपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले सागर अग्रवाल मंगलवार की रात सिवनी निवासी अनमोल सूर्यवंशी की जन्मदिन पार्टी मनाने लगभग 14 युवाओं के साथ टुरिया गांव स्थित एक रिसॉर्ट गए थे। जन्मदिन पार्टी के बाद देर रात लगभग ढाई बजे सागर अपने मित्र विनायक अग्रवाल (24) के साथ कार वाहन क्रमांक एमपी 22 सीए 7132 में सवार होकर सिवनी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टुरिया से खवासा मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पेड़ की टहनियों क्षतिग्रस्त कार वाहन में अंदर तक घुस गई। हादसे में कार में सवार सागर अग्रवाल के सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर उनकी मौत हो गई। वही कार चला रहा उनका मित्र विनायक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। अन्य वाहनों में सवार होकर सिवनी लौट रहे युवाओं ने कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही इसमें सवार सागर और विनायक को बाहर निकाल कर कुरई अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद विनायक को नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इकलौता पुत्र था सागर – जानकारी के अनुसार नागपुर रोड निवासी प्रतिष्ठित नागरिक और प्रॉपर्टी डीलर अनूप अग्रवाल का सागर इकलौता पुत्र था। जिसे स्वजन प्यार से लड्डू पुकारते थे। भीषण हादसे में लड्डू उर्फ सागर की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। गौरतलब है कि सिवनी अग्रवाल समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल का मृतक भतीजा था।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *