test
Breaking
19 Jun 2026, Fri

एक हजार किलोमीटर साइकिल से यात्रा करते पहुचेंगे अयोध्या, आज सिवनी आए राम भक्त

सिवनी। कड़ाके की ठंड और बीच-बीच में कहीं-कहीं बारिश कोहरा के बीच साइकिल से अयोध्या के लिए राम भक्त निकल पड़े हैं। वे साइकिल से सौ, दो सौ, 300 किलोमीटर की यात्रा नहीं अपितु लगभग 1000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। शुक्रवार को सिवनी पहुंचे राम भक्तों ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती से अयोध्या जाने के लिए आठ लोग साइकिल से निकले हैं।

राम भक्त हर्ष सत्यनारायण पाली, सूरज ठाकुर ने बताया कि एक दिन में लगभग 100 किलोमीटर का सफर वे साइकिल से तय करते हैं। बीच के रास्तों में जहां भी भगवान जी का मंदिर, देवालय पड़ता है उनके दर्शन पूजन कर आगे के लिए निकल पड़ते हैं। 20 से 21 तारीख के बीच रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। हम जहां-जहां से जा रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं, सभी राम भक्तों द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है। लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत किया जा रहा है। इसके साथ ही राम भक्तों द्वारा सभी साइकिल यात्रा में निकले यात्रियों के भोजन व ठहरने की भी उचित व्यवस्था उनके द्वारा की जाती है।

अमरावती से अयोध्या के लिए निकले अन्य राम भक्तों में दीपक पाली, हर्ष पाली, मेजर राजेंद्र सिंह बघेल, प्रदीप बाबूराव, ठाकुर सूरज सिंह परिहार, राजीव चौधरी, दीपक दुबे, नरेश लारा शामिल है।

विज्ञापन

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *