test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

बच्चों के डॉक्टर मुकेश अहिरवार के जन्मदिन पर डॉ. पत्नी रश्मि ने लगाई फाँसी

सिवनी। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मुकेश अहिरवार निवासी आर्चीपुरम टैगोर वार्ड व यश हॉस्पिटल के संचालक की 40 वर्षीय पत्नी डॉ. रश्मि अहिरवार ने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर की मौत की खबर नगर में फैलते ही सनसनी फैल गई जिला अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी भी यह खबर सुन सदमे में रह गए।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पदस्थ बच्चों के डॉक्टर मुकेश अहिरवार का सोमवार को जन्मदिन था जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए वे कुरई क्षेत्र स्थित करमाझिरी रुखड़ के रिसोर्ट गए हुए थे। जहां उनके साथ उनके कुछ डॉक्टर मित्र व परिजन भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि जन्मदिन मनाने के बाद रात में लगभग 10 बजे वापस घर पहुंचे। जहां न जाने ऐसी क्या स्थिति बनी जिसके चलते डेंटल डॉक्टर रश्मि अहिरवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जीवित अवस्था की फ़ोटो

परिजनों के मुताबिक डॉक्टर की एक पुत्री व एक पुत्र है, बच्चे दोनों छोटे हैं।

जबलपुर में होगा अंतिम संस्कार – परिजनों के मुताबिक डॉ मुकेश अहिरवार का मूल निवास व उनकी पत्नी डॉक्टर रश्मि अहिरवार का निवास जबलपुर बताया जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल सिवनी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अंतिम संस्कार जबलपुर में किए जाने की बात सामने आ रही है।

घर पर पहुंची एफएसएल टीम – डॉ रश्मि अहिरवार द्वारा घर में फांसी लगाई जाने की जांच को लेकर कोतवाली पुलिस ने जहां मर्ग कायम किया है वहीं जांच के लिए एफएसएल टीम आर्चीपुरम स्थित घर पहुंच चुकी है।

जिला अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ डॉक्टर – डॉ रश्मि अहिरवार के द्वारा खुदकुशी किए जाने की खबर जैसे ही लोगों को लगी वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ व सेवानिवृत हो चुके डॉक्टर भी यह खबर सुन हतप्रभ रह गए और वह जिला अस्पताल सुबह पहुंचे।

डॉक्टर दम्पत्ति

विज्ञापन

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *