test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

केवलारी : उपस्वास्थ्य केंद्र पांजरा में पदस्थ CHO डॉ. अनामिका राय की बाथरूम में मौत

सिवनी। विकासखंड केवलारी अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र पांजरा में पदस्थ 28 वर्षीय CHO डॉ. अनामिका राय पिता राजेन्द्र राय की बाथरूम में मौत हो गई है। वे वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन कर लौटी थीं।

सिवनी से अपने साथियों के साथ चिकित्सक डॉ. अनामिका राय की मथुरा वृंदावन गई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर अनामिका गेस्ट हाउस में स्नान के दौरान बेहोश हुई थीं। साथी उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। वे वृंदावन में एक गेस्ट हाउस में अपने कुछ साथियों के साथ ठहरीं थीं। बाथरूम में नहाने गई थीं डॉक्टर अनामिका काफी देर तक कोई आवाज न आने पर साथियों ने निकाला था।

सिवनी जिले से आधा दर्जन साथियों संग मथुरा वृंदावन में मंदिरों के दर्शन को आई 28 वर्षीय चिकित्सक की मृत्यु हो गई। साथियों के अनुसार युवती स्नान करने बाथरूम में गई थी और बेहोश हो गई। जिसे उपचार के लिए ब्रज हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

मथुरा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम के सामने गेस्ट हाउस में 26 दिसंबर को सिवनी जिले से आधा दर्जन युवक और युवतियां आकर ठहरे थे।

पुलिस को मृतक युवती के साथियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी लोग मंगलवार की सुबह संत प्रेमानंद के दर्शन कर गेस्टहाउस पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में शामिल पलारी निवासी राजेन्द्र राय की 28 वर्षीय बेटी डॉ. अनामिका राय स्नान के लिए बाथरूम में गई थीं।

काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब न मिला। जब दरवाजा खोला तो अनामिका बेहोश मिलीं। जिसे लेकर सभी साथी ब्रज हेल्थकेयर हॉस्पिटल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *