test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन पूर्व क्षेत्र के अध्यक्ष बने ओपी पांडे

सिवनी। मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री बी डी गौतम ने संगठनात्मक गतिविधियों को क्रियाशील हेतु शहर उप संभाग सिवनी में कार्यरत ओपी पांडे को अध्यक्ष मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन पूर्व क्षेत्र मनोनीत किए है। महामंत्री ने पांडे से अपेक्षा की है कि कंपनी प्रमुख व पूर्व क्षेत्र कंपनी के अधिकारियों के साथ संवाद तथा पत्राचार के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ओ पी पांडे विगत कई वर्षों से कर्मचारी संगठन में सक्रिय रहे हैं। इनकी कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच सेवा भाव की भावना की वजह से इन्हें जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल क्षेत्र मैं संगठनात्मक कार्य के लिए अवसर प्राप्त हुआ है। पांडे के अध्यक्ष पूर्व क्षेत्र मनोनीत होने पर कर्मचारियों में हर्ष है। संगठन के आरआर पाराशर, नरेंद्र मिश्रा, अशोक गुप्ता, एसएन शर्मा, आरएस द्विवेदी, नरेश मिश्रा, संजय पंड्या, आनंद डेहरिया, शैलेंद्र सिंह गौर, लेखराम चंद्रवंशी, जीपी सोनी, आरपी विश्वकर्मा, जीत सिंह बघेल, नंदू चंद्रवंशी, सी यल सोनी, विपतलाल विश्वकर्मा, उमराव सिंह, रंजीत धुर्वे, राकेश बिसेन इत्यादि ने बहुत-बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *