सिवनी। बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे दो कार, एक स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई इलेक्ट्रिक कार (ईवी) क्रमांक MP 22 ZC 1383 मुख्य मार्ग से होते हुए महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड एचडीएफसी बैंक के सामने कचहरी चौक कलेक्टरेट रोड की ओर जा रही थी। वहीं एक और काले रंग की बोलेरो एमपी 20 ZC 6844 भी कलेक्ट्रेट मार्ग की ओर जाने के लिए मुड़ी।
इसी आपाधापी में दोनों वाहन एक साथ चर्च की ओर जाते हुए चर्च के गेट व सड़क के किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। वही यहाँ स्कूटी क्रमांक एमपी 22 F 6469 जिसे वही चेन से बांध कर खड़ी किया जाता है वह भी कार की चपेट में आ गई। जहां दोनों कार की चपेट में स्कूटी आ गई। स्कूटी मैकेनिक की है जो वही बंधी हुई थी। फिलहाल इसकी सूचना कोतवाली थाना को दे दी गई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने 108 वहां और कोतवाली पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी जुटा जा रही हैं। कार MP 22 ZC 1383 एवं दूसरी कार MP22 ZC 6844 है। ये गोलू लाल निवासी भैरोगंज और नितिन बघेल निवासी लुघरवाड़ा भाटिया ढाबा के समीप के नाम से है।
एक अन्य दुर्घटना में डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भी एक यात्री बस ओर स्कूल बस सड़क दुर्घटना में छतिग्रस्त हो गई है। जहाँ चालक गंभीर रूप से घायल है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।