भैरोगंज-लोनिया बायपास पुल के पास सड़क दुर्घटना में 6 बच्चों के पिता की मौत

सिवनी। सिवनी से अमरवाड़ा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया से टकराने पर जहां एक व्यक्ति की हाल ही में मौत हुई, वही उक्त घटना को बीते अभी 24 घंटे भी नहीं हुए की रविवार की शाम 4:30 बजे भैरोगंज-लोनिया बायपास पुल के समीप 40 वर्षीय फूलचंद उइके पिता सुखमन उइके की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। छह बच्चों के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 4:30 बजे फूलचंद उइके बाइक से सिवनी से वापस अपने गांव जा रहे थे। जब वे भैरोगंज से आगे गांव लोनिया के समीप नए बायपास पुल के पास से बाइक से गुजर रहे थे तभी तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल फूलचंद की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फूलचंद के छः मासूम बच्चे हैं, जिसमें चार लड़कियां व दो लड़के हैं। मजदूरी करके अपने परिवार के भरण-पोषण करने वाले फूलचंद उइके की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *