Breaking
10 Nov 2025, Mon

कृषि विज्ञान केंद्र, ने बढाया जिले का मान

सिवनी। दो दिवसीय राष्ट्रीय आलू मेला सह प्रशिक्षण 2021 का आयोजन विगत दिवस 13-14 मार्च 2021 को कृषि विज्ञान केंद्र, मण्डला में केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला व जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, मण्डला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिसमें कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते (केंद्रीय इस्पात राजमंत्री, भारत सरकार तथा अध्यक्ष विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन, संचालक विस्तार सेवायें, डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, संचालक विस्तार सेवायें, डॉ. डी. पी. शर्मा, संयुक्त संचालक अटारी जोन 9 के निदेशक डॉ. एस. आर. के. सिंह की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तकनीकी उद्बोधन में केंद्र के खाद्य विज्ञान विषेषज्ञ जी. के. राणा द्वारा मण्डला जिले की भौगोलिक स्थिति, उगाई जाने वाली विशेष फसलें जिसमें मुख्यतः आलू के प्रसंस्करण, पोषक महत्व तथा रोजगारोन्मुखी छोटे-छोटे कुटीर उद्योग स्थापना साथ ही स्वास्थ्य तथा संतुलित आहार के अव्यव, उनके पोषक मान तथा श्रोतों पर विस्तृत में बताया गया। भ. कृ. अनु. प. नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित बायोफोर्टिफाइड फसलों की किस्में जिनमें गोभी की केरोटीन, रंगीन पत्ता गोभी, रेड-ज्वेल जैविक फसल उत्पादन तथा आहार में जैविक भोजन का महत्व पर प्रकाश डालते हुये बताया गया की विषैले खाद्य पदार्थो से परहेज कर अपनी स्वास्थ की देखरेख करने हेतु सजग रहने के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी से पशुपालक वैज्ञानिक डॉ. के. पी. एस. सैनी के द्वारा कृषि के साथ-साथ पशुपालन कर किसान भाई अपनी आय को दोगुनी कर सकते है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण मण्डला जिलें में बकरी पालन एवं कुक्कुट पालन कर आदिवासी भाई बहन अपनी आजीविका को बेहतर ढंग से चला सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. श्रीमति ओम गुप्ता तथा कलेक्टर मण्डला श्रीमति हर्षिका सिंह एवं मेजबान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, मण्डला डॉ. विशाल मेश्राम द्वारा विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्र, द्वारा आमंत्रित स्टांलों व प्रदर्षनीयों का अवलोकन व मूल्यांकन कर सिवनी कृषि विज्ञान केंद्र, के स्टाल को बेस्ट स्टाल का अवार्ड दिया गया। जो की पूरे केंद्र के लिए व साथ ही जिले के लिए गर्व का विषय है।  कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एन. के. सिंह, आफिस के सभी वैज्ञानिकों एवं स्टांफ ने इस उपलब्धी के लिये हर्ष व्यक्त किया है।  

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *