test
Breaking
20 Mar 2026, Fri

ज्यारतनाका इंद्रहन्स इलाके में फांसी में झूला युवक,,,

सिवनी। नगर के अकबर वार्ड स्थित ज्यारत नाका इंद्रहन्स नगर शंकर मंदिर के पास रविवार को डहेरिया के मकान में संचालित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
ईश्वर नगर में हुई इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर कार्यवाही में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रहन्स नगर शंकर मंदिर के पास फाइनेंस कंपनी का कार्यालय संचालित है। वहां कुछ कर्मचारी कार्यरत है। साथ ही कुछ कार्यालय में ही निवास करते हैं। वहां कार्यरत अखिलेश सिंह निवासी इलाहाबाद उम्र 32 कार्यालय में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने नीले रंग की चेक शर्ट व जिंस पहने था। साथ ही मृतक ने जूते पहने हुए था व बेल्ट लगाया था। इससे अनेक शंकाओ को जन्म भी दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के ऊपर कर्ज होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। विस्तृत जानकारी और मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *