test
Breaking
22 Jun 2026, Mon

पीजी कॉलेज : युवा उत्सव में युवाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर काॅलेज स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन

सिवनी। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के तहत हर वर्ष आयोजित होने वाला युवा उत्सव इस बार भी पीजी कॉलेज में  शानदार तरीके से संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग के संरक्षण में तथा वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आयोजित युवा उत्सव में  विद्यार्थियों ने लगभग सभी विधाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरते हुए  उम्दा प्रदर्शन किया।

युवा उत्सव की जिला संयोजक  डॉ सविता मसीह ने जानकारी देते हुए  बताया कि रूपांकन विधाओं के तहत पेंटिंग, कोलाज,  क्ले माॅडलिंग,  रांगोली जैसी  प्रतियोगिताओं में छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। परिणाम इस तरह रहा-
स्पाॅट पेंटिंग में प्रथम देवांश सोनी,
पोस्टर निर्माण  प्रतियोगिता में प्रथम आरती सनोडिया,
कार्टून निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम खुशी सनोडिया,
क्ले माॅडलिंग में प्रथम देवांश सोनी,
कोलाज़ प्रतियोगिता में प्रथम मीनाक्षी लांजेवार,
रांगोली प्रतियोगिता में प्रथम शीतल बिनोखे।
इसी तरह, सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत नृत्य, गायन, वादन और नाटक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक विधा प्रभारी डाॅ रेशमा बेगम तथा सीएल अहिरवार ने बताया कि वादन (परकुसन) प्रतियोगिता में प्रदीप सनोडिया तथा वादन (नाॅन परकुसन) में मुस्कान चौहान प्रथम स्थान पर रहे। एकल गायन (शास्त्रीय)  प्रतियोगिता तथा एकल गायन (सुगम) प्रतियोगिता, दोनों  में दुर्गेश सनोडिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। हास्य नाटिका में रंजीत परते एवं साथियों की टीम को पहला स्थान मिला। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सपना नागेश को पहला स्थान मिला। समूह नृत्य में संदीप उइके एवं साथियों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह,
आयुष बोरकर एवं साथियों की टीम ने नाटक प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयम जैन और साथियों की टीम को माइम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला।

साहित्यिक विधाओं के प्रभारी प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार शेन्डे  ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्न मंच,  भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्वतःस्फूर्त होकर हिस्सा लिया। सिमरन चौकसे भाषण में प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में वंशिता जैन  तथा विपक्ष में दीपा बघेल प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह, प्रश्न मंच प्रतियोगिता में  पलक मरकाम, इमरान खान और अंजनी पन्द्रे चयनित हुए। 

प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग, जिला संयोजक डॉ सविता मसीह, मार्गदर्शक डाॅ अरविंद चौरसिया तथा डाॅ सीमा भास्कर,  युवा उत्सव प्रभारी डाॅ पूनम अहिरवार,  सांस्कृतिक विधा प्रभारी द्वय डाॅ रेशमा बेगम तथा सीएल अहिरवार, साहित्यिक विधा प्रभारी प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएँ दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्साह के साथ  हिस्सा लेने की बात कही।
युवा उत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाॅफ सहित छात्र छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
——‐———-‐–‐———-
जिला स्तरीय युवा उत्सव 06 और 07 अक्टूबर को जिला संयोजक डॉ सविता मसीह ने बताया कि जिले के घंसौर,  लखनादौन,  केवलारी,  छपारा,  बरघाट,  कुरई और पीजी काॅलेज,  लाॅ काॅलेज तथा गर्ल्स कॉलेज सहित  सभी शासकीय और अशासकीय काॅलेज जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगे। 

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *