बैनगंगा लखनवाड़ा तट पर श्रावणी उपाकर्म 30 अगस्त को

सिवनी। हमारा भारत देश धर्म प्रधान देश है। जहां वर्ष पर्यन्त विभिन्न धार्मिक पर्व त्योहार मनाये जाते हैं। इन्हीं में ब्राह्मणों के ब्रह्मवर्चस्व संवर्धक के रूप में प्रत्येक वर्ष की श्रावण पूर्णिमा के दिन श्रावणी उपाकर्म के रूप में ब्रह्मनिष्ठ सनातन धर्मानुयायी ब्राह्मण मनाते हैं। वर्तमान आधुनिक युग में देखा जा रहा है कि श्रावणी उपाकर्म की परम्परा लुप्तप्राय है। हमारी इस परम्परा को पुनर्जीवित एवं रक्षित करने के लिए हमारे क्षेत्र के अनेक धर्मनिष्ठ विद्वान् विप्रों का आग्रह करने के उद्देश्य से गत कई वर्षों से श्रावणी पर्व का आयोजन प्रारम्भ किया जा रहा है। इस वर्ष भी बुधवार 30 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पावन पवित्र बैनगंगा लखनवाडा के तट पर श्रावणी उपाकर्म क्षेत्रीय विद्वानों के द्वारा आयोजित है। जिसके अन्तर्गत तीर्थ स्नान पंचगव्यप्राशन हेमाद्रिसंकल्प दशविधस्नान सूर्योपस्थान ऋषिपूजन नूतन यज्ञोपवीत पूजन एवं धारण देवर्षि पितृ तर्पण आदि विधि शास्त्रोक्त विधि विधान से विद्वानों के द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।

आप सभी विद्वानों से सादर निवेदन है कि अपने इष्ट बन्धु बान्धवों एवं परिजनों के साथ इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें। धन्यवाद।
निवेदक – गुरु आज्ञा से समस्त शिष्य गण
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें। पंडित क्षितिज तिवारी। शारदा पीठ द्वारका 9981491251

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *