सिवनी। जिला ब्राह्मण समाज सिवनी के अंतर्गत, जारी सामाजिक पुनर्गठन की प्रक्रिया में, आज केवलारी विकासखंड ब्राह्मण समाज संगठन इकाई का विधिवत पुनर्गठन किया गया। खेरमाई प्रांगण केवलारी में आयोजित सामाजिक बैठक मैं – ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं.ओमप्रकाश तिवारी की वरद उपस्थिति में, जिला संगठन सदस्यता एवं निर्वाचन प्रभारी पं.जुगलकिशोर दुबे ,जिला कोषाध्यक्ष पं.प्रदीप तिवारी ,सिवनी नगर अध्यक्षपं.अशोक तिवारी ,सह कोषाध्यक्ष पं.राजेंद्र दुबे, मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित शिवकुमार तिवारी, परशुराम वाहिनी जिला महासचिव पं.सूर्यकांत चतुर्वेदी, जिला संगठन यात्रा प्रभारी पं.प्रमोद झा,शामिल जिला प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में ,आयोजित सामाजिक बैठक में बड़ी संख्या में केवलारी क्षेत्र के सम्मानित . विप्रजनो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
गरिमामय सामाजिक बैठक में, केवलारी क्षेत्र के विप्रजनों द्वारा जिला प्रतिनिधि मंडल का आत्मीय स्वागत किया गया। व्यापक विचार विमर्श एवं चर्चा के पश्चात ,ब्राह्मण समाज केवलारी विकासखंड संगठन इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष- पं.श्री दिलीप दुबे द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु, पं.दामोदर प्रसाद शुक्ला का नाम प्रस्तावित किया गया।जिसका बैठक में उपस्थित (फोटो चित्र में दृष्टव्य)विप्रजनों ने सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया।
जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष तथा निर्वाचन प्रभारी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पं.श्री दामोदर शुक्ला से आग्रह किया कि, वे अति शीघ्र सर्वसम्मति से विधिवत केवलारी कार्य समिति का गठन करके अनुमोदन हेतु जिला संगठन को प्रेषित करेंगे। बैठक के अंत में जिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा केवलारी क्षेत्र के वरिष्ठ विप्र गणों को अंग वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर अत्मीय अभिनंदन किया गया।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।