test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

केवलारी में ऑटो पलटा, 1 मृत, 2 घायल

सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधी मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे मंडला नाका से तेज रफ्तार से आ रहा एक ऑटो सड़क किनारे पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारकर पलट गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला नाका से केवलारी आ रहे ऑटो चालक धर्मेंद्र अपनी ऑटो से ऑटो में सवार सुखचैन गोंड निवासी मरकावाडा व गितेंद्र देव पिता शशीकांत निवासी केवलारी को लेकर आ रहा था। तेज रफ्तार से आ रहा ऑटो लोधी मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे बसंत जंघेला को टक्कर मार दिया। इस टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते ऑटो में सवार दो सवारी भी घायल हो गये। वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी ले जाया गया जहां ऑटो में सवार गंभीर रूप से घायल गितेंद्र देव की जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं दो अन्य घायलों में बसंत जंघेला व सुखचैन गोंड का उपचार केवलारी अस्पताल में जारी है। केवलारी पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *