सिवनी। नगर के टैगोर वार्ड राजपूत कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
महिलाओं द्वारा भगवान के भजन कीर्तन भगवान भोलेनाथ शिव पार्वती की विधि विधान से पूजा पाठ की गई। इसके साथ ही सुहाग का सामान सुहागिन महिलाओं को भेंट किया गया, वही आकर्षक वेशभूषा में राधा कृष्ण की सजीव झांकी में यहां भगवान श्री कृष्ण के गीत संगीत पर नृत्य भी किया गया। पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर श्रीमती उषा चौधरी, श्रीमती उषा ठाकुर, श्रीमती चंचला चौकसे, श्रीमती बिंदु मंदरेला, श्रीमती बृजेश तेवतिया, मीना तिवारी, गीता ठाकुर, माया साहू, सरोज तिवारी, अनीता शर्मा, रश्मि दुबे, दुलारी बघेल, स्वाति तिवारी, माला रजक, नमो, कुमुद तिवारी, ममता दुबे आदि मौजूद थी।




ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।