सिवनी। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार दुबे के पुत्र सपनिल दुबे कि पत्नी श्रीमति जया दुबे का सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास हो गया। राज्य शिक्षक संघ के सचिव राकेश दुबे की बड़ी बेटी जया के निधन पर सभी शोकाकुल हैं।
जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत बम्होडी बाइपास में रविवार को सुबह सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति गम्भीर घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि कुरई के टुरिया निवासी सिद्धांत दुबे अपनी पत्नी जया दुबे (24) को जबलपुर में केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देने के लिए कार क्रमांक एमपी 22 ए 7992 से जा रहे थे। बम्होडी लखनादौन के पास बायपास ब्रिज के नीचे खड़ा कंटेनर क्रमांक एचआर 38 एएफ 8214 का चालक कंटेनर को रिवर्स कर रहा था। तभी कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए जहां जया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि नगर के बारापत्थर एसबीआई बैंक सिवनी के पीछे रहने वाले राकेश दुबे की बड़ी बेटी जया की शादी 4 माह पहले ही टुरिया कुरई निवासी सिद्धांत दुबे के साथ हुई थी।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लखनादौन पुलिस और 108 वाहन में दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक तथा घायल को सिविल अस्पताल लखनादौन लाया गया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए । पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पति-पत्नी कुरई से जबलपुर जा रहे थे। इस हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठी जया दुबे पति सिद्धांत दुबे की मौके पर मौत हो गई। उनके पति सिद्धांत दुबे घायल हैं। दोनों कुरई तहसील के टुरिया के रहने वाले हैं।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।