लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए उप केंद्र कुरई में कैपेसिटर बैंक स्थापित

सिवनी। पिपरवानी, खवासा क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामवासियों एवं आम जनों द्वारा विद्युत मंडल कार्यालय एवम एसडीएम कार्यालय मे ज्ञापन सौंपा गया था।

सिंचाई पंप के लोड बढ़ जाने के कारण इन क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या निर्मित हो गई थी।
जिसके त्वरित निदान के लिए अधीक्षण अभियंता  पीके अग्रवाल द्वारा तत्काल व्यवस्था करने हेतु कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू को निर्देशित किया गया।

तत्काल रुप से वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए कार्यपालन अभियंता द्वारा विद्युत उप केंद्र कुरई में कैपेसिटर बैंक स्थापना एवम अन्य तकनीकी सुधार का कार्य किया गया जिससे वोल्टेज की समस्या का निराकरण हो गया है। वर्तमान में 220 बोल्ट उपभोक्ताओ के परिसर तक पहुंचने लगा है। राइस मिल एवं उद्योग जो 2 दिन से वोल्टेज की समस्या से बंद पड़े थे वो अब पूर्ववत चालू हो गई।

कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू द्वारा बताया गया कि वोल्टेज की समस्या एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय हेतु पूर्व में ही ग्राम पिंडरई में 33/11केवी उप केंद्र प्रस्तावित किया गया था जिसकी तकनीकी स्वीकृति हो गई है।

ग्राम पिंडरई में नवीन 33/11kv विद्युत उप केंद्र का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *