test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

भोमा में ट्रेन से उतर ऑटो से छुई जा रहा ऑटो पलटा, अंजना की मौत, 4 घायल

सिवनी। जिला मुख्यालय से मंडला जाने वाले मार्ग पर स्थित कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भोमा के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक युवती की मृत्यु हो गई तो वहीं चार अन्य घायल हो गये।

मिली जानकारी अनुसार डायल 100 को सूचना प्राप्त हुई कि भोमा के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गये है। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और डायल 100 द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अंजना मरावी 21 वर्ष निवासी तातरी चौकी जिला मंडला को मृत घोषित कर दिया तो वहीं घायल संदीप मरावी 24 वर्ष, जवाहर मरावी 50 वर्ष, ममता मरावी 45 वर्ष, सोनू मरावी 10 वर्ष घायल हो गये है। जिनका उपचार चल रहा है।

बताया गया कि उक्त लोग ट्रेन में सवार होकर भोमा स्टेशन पहुंचे थे जहां पर ट्रेन से उतरकर वह ऑटों रिक्शा में सवार होकर छुई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसा के समय आटों में 7 लोग सवार थे जिनमें से एक युवती की मौत हो गई तो वहीं 4 घायल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिक के शव का पंचनामा बना पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *