महाकालेश्वर बोरदई में सोमवार को होगा विशेष रुद्राभिषेक

सिवनी। महाकालेश्वर 108 शिवलिंग मंदिर बोरदई टेकरी मैं सावन मास के प्रथम सोमवार भगवान भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक दूध धारा जलधारा से होगा। प्रातः काल भगवान महादेव का रुद्राभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

श्रावण मास का विशेष महत्व है श्रावण मास में भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाकालेश्वर बोरदई मंदिर के पुजारी राघवेंद्र शास्त्री ने बताया कि श्रावण महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक जलाभिषेक सहित अर्चन जब इत्यादि का विशेष फल है महादेव का रुद्राभिषेक करने से समस्त ग्रहों की शांति होती है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *