test
Breaking
31 May 2026, Sun

अनियंत्रित यात्री बस पलटी, एक दर्जन घायल

सिवनी। जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडरई गांव के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार लगभग एक दर्जन लोगों को मामूली चोट आई है।

बताया जा रहा है कि बस करकोटी से कान्हीवाड़ा जा रही थी जहां यह हादसा हो गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा कान्हीवाड़ा पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंच गया है।

पुलिस द्वारा यात्रियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर घटना कैसे घटी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *