सिवनी। विगत दिनों ड्रीम वेंचर्स स्टूडियो नागपुर द्वारा सिवनी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि अधिकारी मानसिंह कुमरे एवं श्रीमती मानता कुमरे की बेटी कु. नेहा कुमरे को “राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता” में सर्वश्री कमल फुलबाधव, मिक्की मेहता, वंदना सजनानी ग्रेंड फिनाले के जजमेंट की गरिमामयी उपस्थिति में “डी.एस.वी. मिस इण्डिया सुपर मॉडल विनर” के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्हें क्राउन एवं शेस पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें ट्राफी एवं सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में समूचे भारतवर्ष के विभिन्न प्रान्तों से अनेकानेक प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें मध्यप्रदेश राज्य की तरफ से सिवनी की नेहा कुमरे ने इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया।
राष्ट्रीय स्तर पर सिवनी का नाम गौरवान्वित करने वाली कु. नेहा कुमरे को सर्वश्री नरेन्द्र नाथ 'चट्टान, अरुण चौरसिया 'प्रवाह', कुलदीप यादव, निवेदिता नाथ, हिन्दुस्तानी कैफे, लक्ष्य बिसेन सहित "द ग्रो एंड शो" के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्नेहीजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (नरेन्द्र नाथ 'चट्टान') टी.एच.-11, अपर वैनगंगा कॉलोनी, शास्त्री वार्ड, सिवनी

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।