खेल मध्य प्रदेश सिवनी

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

सिवनी। संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकासखंड मुख्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय में विगत 05.05.2023 से प्रारंभ हैं।

आज दिनांक 31.05.2023 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य मे खेल और युवा कल्याण विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वाधान में धूम्रपान निषेध संबंधित संदेश के साथ रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को प्रातः 07ः20 बजे फुटबाल स्टेडियम सिवनी में श्री वीरेश बघेल, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, श्री एम.के.नेमा सचिव जिला फुटबाल संघ सिवनी, गीता दीदी(ओम शांति परिवार), श्री सुन्दर लाल बघेल(गायत्री परिवार) के द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रैली प्रारंभ की गई।

उक्त रैली भैरोगंज स्थित विभिन्न कालोनी के विभिन्न मार्गों से घूमते हुये 08ः00 बजे वापस फुटबाल स्टेडियम सिवनी में आकर समाप्त हुई। समापन स्थल पर गायत्री परिवार सिवनी की ओर नशामुक्ति से संबंधी विभिन्न नारों के साथ-साथ गीत के माध्यम से नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

प्रातः समय 08ः00 बजे सांसद बालाघाट-सिवनी को फुटबाल स्टेडियम सिवनी में आगमन हुआ। उन्होंने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में सभी को नशे से दूर रहने के लिये शपथ दिलाई गयी। तदोपरांत ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के लगभग 800 खिलाड़ियो से संवाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

इस दौरान उपरोक्त के साथ-साथ प्रेम तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष,

कमलेश टेमरे क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय लखनादौन, श्रीनिवास मूर्ति, संजय पप्पू सोनी, अभिषेक दुबे, निरंजन मिश्रा, संजय खंडायत, अजय वच्छानी, अनूप मिश्रा, राहुल खरे, नीरज तिवारी, सूर्यपाल बघेल, जितेन्द्र, अनिल कश्यप, अनीता राठौर, श्रीमती पुष्पा मेंहदीरत्ता, छिद्दी लाल श्रीवास, देवेंद्र ठाकुर, एम.के.नेमा सचिव जिला फुटबाल संघ सिवनी, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में सेवायें प्रदाय कर रहें खेल प्रशिक्षक, पी.टी.आई एवं वरिष्ठ खिलाड़ी, सामाजिक न्याय विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी, पत्रकार बंधु, पालकगण आदि उपस्थित रहें।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *