test
Breaking
21 Jun 2026, Sun

टैगोर वार्ड में 1, अभिषेक कॉलोनी में 3, कुल मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, 11 एक्टिव,,,

सिवनी। कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर व्रद्धि देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाना नितांत आवश्यक है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिला मुख्यालय के अभिषेक कॉलोनी में 03 तथा टैगोर वार्ड में 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। वही 2 मरीज स्वस्थ हुए है। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 71164 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1618 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1597 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 11 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 9 होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं। 

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *