test
Breaking
18 May 2026, Mon

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पहुँचे मातृधाम

सिवनी। बुधवार को मातृधाम माँ राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज जहां क्षेत्र की जनता ने उनका ढोल बाजे,फटाके एवं पुष्प अर्पित करते हुए भव्य स्वागत किया। एवं उनसे आशीर्वाद भी लिया।

तदुपरांत मंदिर प्रभारी धरमवीर अजित तिवारी ने महाराज श्री जी के कर कमलों से मातारानी जी की भव्य आरती वस्त्र एवं पुष्प अर्पित मंत्रोपचार विधि से कराया गया।

इसी के साथ अनेक विषयों पर चर्चा की गयी। क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ राजकुमार सनोडिया नें मातृधाम चौक में स्वामी स्वारुपानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही जो पूर्व घोषित थी।

इस बात पर महाराज श्री जी ने डॉ राजकुमार सनोड़िया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु जी की प्रतिमा की जगह विशाल धर्म ध्वज की स्थापना हो जिसके लिये उन्होंने कार्यक्रम में स्वयं अनेक संत समाज के साथ उपस्थित होनें का आश्वासन भी दिया। इस बात को लेकर उपस्थित जनों नें भी करतल ध्वनि से धर्म ध्वज के लिये समर्थन दिया।

इस मौके पर मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी गण,मातृधाम सहित क्षेत्र की मातृशाक्ति जन, अध्यात्मिक उत्थान मंडल के संयोजक भारत बाबू, गुरु भक्त प्रशांत तिवारी, संजय तिवारी, समाज सेवी बसंत बघेल, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम पटेल, सांसद प्रतिनिधि बिठ्ठल पटेल, सेवा निवृत शिक्षक सीताराम सनोड़िया, बब्लू पांडे , सरपंच संतराम पटेल सहित क्षेत्र की जनता जनार्दन की उपस्थित सराहनीय रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *