सिवनी। सिवनी जिले के जनशिक्षकों को आज दिनांक तक एरियर्स की राशि व सातवें वेतन की डिफरेंस राशि 6 से 7 माह तक का प्राप्त है। इसके साथ ही टीए-डीए की राशि जो लगभग 12000 हजार रुपए मिलना था वह भी नहीं मिली। वही जन शिक्षा केंद्र के द्वारा खर्च की गई राशि लगभग 15 से 20 हजार रुपए वह भी आ प्राप्त है। इस मामले में जिले के अनेक जनशिक्षकों ने डीपीसी महेश बघेल से कई बार मांग की लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसे जन शिक्षक खासे परेशान हैं।
इस मामले में डीपीसी महेश बघेल ने बताया कि विकासखंड स्तर पर संबंधित कर्मचारी की सर्विस बुक का वेरिफिकेशन होना अनिवार्य था। पहली बार जिला स्तर पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई है। आज यहां सभी विकासखंड के कर्मचारियों की सीमा पुस्तिका नहीं ला पाए हैं। पुस्तिका कंप्लीट नहीं हुई है। कोष लेखा से जो सत्यापन होना था, वेतन आयोग के फिक्सेशन का कि इस पे पर मिलेगा। इन्होंने आज तक जबलपुर से सत्यापन ही नहीं कराया है। इस वजह से पेंडिंग है। कई कर्मचारी जो बाहर पदस्थ थे उन्होंने बाहर की पदस्थापना के समय की भी राशि की मांग की है। जबकि सर्व शिक्षा अभियान में जिन्होंने जितने दिन काम किया है उसके अदर जाकर डिमांड नहीं कर सकता। इस प्रकार से वेरिफिकेशन काम रुका है।
लापरवाही विकासखंड स्तर पर ज्यादा हुई है। 3 साल पहले का यह मामला है। अभी तक बीआरसी में करना था, नहीं कराया। यह भी एक लापरवाही है। संबंधित जन शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम किया। जो ट्रेजरी कोड होता है वह भी नहीं कराया।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।