आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत किया महाकवि पंत को याद

बुद्ध, गाँधी और अरविंद दर्शन का दर्पण पंत की कविताएँ  – प्रोफेसर सत्येन्द्र शेन्डे

सिवनी। पीजी काॅलेज के हिंदी विभाग में प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की 123वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम  आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत  पंत जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों ने महाकवि पंत का स्मरण किया वहीं  प्राध्यापक-शिक्षकों ने महाकवि के जीवन दर्शन और रचनाओं पर प्रकाश डाला।
छायावाद के अन्यतम रचनाकार सुमित्रानंदन पंत के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जनभागीदारी शिक्षक विजेन्द्र बरमैया ने पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सारगर्भित तथ्य रखे। कहा कि ‘खादी के फूल’  गाँधी जीवन-दर्शन से प्रेरित रचना है। बताया कि गाँधी जी के आंदोलन से प्रेरणा लेकर पंत जी ने अपनी पढाई छोड़ दी थी।  
एमए हिंदी की छात्रा रश्मि मानेश्वर ने पंत की सुप्रसिद्ध कविता का सस्वर पाठ किया। आमंत्रित वक्ता के रूप में  काॅलेज के लाइब्रेरियन सीएल अहिरवार ने अपने स्कूली जीवन की पंत की कविताओं को याद किया और विद्यार्थियों को इन कविताओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने अपने वक्तव्य में कहा कि पंत की कविताएँ भगवान बुद्ध,  गाँधी और अरविंद दर्शन से गहरे रूप से प्रेरित हैं। पंत की रचनाएँ  इन तीनों महान व्यक्तित्व के विचारों का आईना हैं। कहा कि विश्व साहित्य में अद्भुत प्रकृति चित्रण के लिए  पंत की कविताओं का महत्वपूर्ण स्थान है। बताया कि पंत ने प्रगतिशील विचारधारा से भी प्रेरित होकर  विपुल काव्य रचना की है। कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि  एक उपन्यास और पाँच कहानियाँ भी पंत ने लिखीं हैं।   उन्हें हिंदी का वर्डसवर्थ कहा जाता है। 

ऑल इंडिया रेडियो को आकाशवाणी नाम दिया महाकवि  पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम स्वयं सुमित्रानंदन पंत ने रखा था।  बताया कि महान नाटककार जगदीश चंद्र माथुर के समय ही ऑल इंडिया रेडियो का नामकरण आकाशवाणी पंत जी के सुझाव पर ही किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर काॅलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पाण्डेय, डाॅ एमसी सनोडिया,  डाॅ डीपी प्रजापति, डाॅ सविता मसीह  और हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ रविशंकर नाग और जनभागीदारी शिक्षक उमाशंकर वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में,  एमए हिंदी के विद्यार्थी  अर्जुन डहेरिया,  निवेदिता नाग समेत छात्र-छात्राएँ और स्टाॅफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जनभागीदारी शिक्षक विकास मेश्राम ने आभार जताया। 

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *