test
Breaking
19 Jun 2026, Fri

कोरोना के मिले 2 पॉजिटिव मरीज, जिले में 9 एक्टिव केस

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिला मुख्यालय के विवेकानंद वार्ड में एक तथा घंसौर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। वही 2 मरीज स्वस्थ हुए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 71074 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1614 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1595 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 9 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 7 होम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *