test
Breaking
24 Jun 2026, Wed

महिला का सिर, धड़ से हुआ अलग, मचा हड़कंप,

सिवनी। जिले के बरघाट विकासखंड अंतर्गत मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे गांव कल्याणपुर जंगल टोला में एक महिला का सिर धड़ से अलग कुछ दूरी पर मिलने पर सनसनी फैल गई। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि हिंसक वन्य जीव के शिकार से महिला की मौत हुई है।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंखीवाडा से लगभग 5 किलोमीटर दूर कल्याणपुर जंगलटोला में गांव के कुछ लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे जहां गांव निवासी बाबूलाल राणा की पत्नी के ऊपर हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया जिसके चलते महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई वह काफी दूर महिला का सिर और कुछ दूरी पर धड़ क्षत-विक्षत हालत में मिला। महिला के शरीर का कुछ हिस्सा जंगली जानवर ने खा लिया। बरघाट से लगभग 20 किलोमीटर दूर मोचनी देवी के पास कल्याणपुर जंगल टोला में घटी घटना के बाद ग्राम वासियों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है।

महिला के हाथ में महिला का नाम भी गुदा हुआ है। वन्यजीव ने महिला के सिर को जहां अलग किया। वही कमर के हिस्से के मांस खा लिया है।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *