test
Breaking
27 Jun 2026, Sat

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन की बैठक 27 को

सिवनीसंचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकासखंड मुख्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय में होगा।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की रुपरेखा/कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु क्षितिज सिंघल, कलेक्टर सिवनी की अध्यक्षता में दिनांक 27.04.2023 को कार्यालय कलेक्टर सिवनी के सभा कक्ष में समय प्रातः 10ः30 बजे से बैठक आयोजित की गई है।

उक्त आहुत बैठक में खेल विभाग के नियंत्रणकर्ता अधिकारी पुलिस अधीक्षक सिवनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग सिवनी, जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी, जिला जन संपर्क अधिकारी सिवनी, जन जातीय कार्य विभाग सिवनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी के क्रीड़ा अधिकारी, मुख्यालय की शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, खेल संघ/संस्थाओं के पदाधिकारी, खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षक एवं ग्रामीण युवा समन्वयक आमंत्रित है।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *