सिवनी। जिलेवासियों के लिए आज का दिन स्वर्णिम पाल रहा। जिसमें जिले के सांसद श्री बिसेन, दिनेश राय मुनमुन और रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान है कि सिवनी की जनता के लिए आज जो ट्रेन छिंदवाड़ा से जाकर नैनपुर के लिए प्रारंभ की गई है। वह हमारी वह छोटी रेल लाइन जो छिंदवाड़ा और नैनपुर के बीच में चला करती थी उसका बड़ा रूप आज देखने को मिला।
हजारों की संख्या में आज सिवनी रेलवे स्टेशन पर सिवनी के आम जनमानस एकत्रित होकर इस बहुप्रतीक्षित क्षण का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पहली यात्री छिंदवाड़ा से सिवनी रेलवे स्टेशन पहुँची तो सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ रेल का स्वागत किया और स्वागत करने के पश्चात ट्रेन भोमा के लिए प्रस्थान की गई।
इस अवसर पर पूरे नगर में हर्ष का माहौल है और सभी लोगों ने सिवनी को मिली इस रेल लाइन के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद दिया है। और यही अपेक्षा की गई है कि जल्द से जल्द रेलवे की और सुविधाएं यहां बढ़ाई जाए। विशेष रूप से चौक चौराहों पर ओवरब्रिज बनाए जाने हैं, उसके लिए आगे की कार्रवाई होगी ताकि आम जनमानस का आवागमन में कोई असुविधा ना हो इस बात की मांग भी की गई है।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

