test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

धान परिवहन में लगे 10 ट्रक जप्त

सिवनी। धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ लेने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन सक्रिय हैं। जिले के उपार्जन केंद्रों में अन्य राज्यों, अन्य बाहरी जिले से धान लाकर उनके उपार्जन का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए मुख्य मार्गो में चेक पोस्ट स्थापित किये जाने के साथ ही औचक निरीक्षण कार्यवाही जारी हैं। जिसमें राजस्व एवं पुलिस के सँयुक्त दल द्वारा 2 दिसम्बर को बरघाट विकासखंड के बहरई में यूपी से पहुँचे 6 धान के ट्रकों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के करने के कारण जप्त कर मंडी परिसर में खड़ा कराया गया हैं। इसी तरह धूमा में 3 दिसम्बर को सिहोरा से पहुँचे 4 धान के ट्रकों को भी वैध दस्तावेज के अभाव में जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया हैं।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *