test
Breaking
29 Jun 2026, Mon

2 दिन से भटके अबोध बच्चों को आरक्षक ने पहुंचाया घर

सिवनी। विगत रात्रि करीब 11:30 बजे डायल हंड्रेड बंडोल को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम राहीवाड़ा में दो बच्चे बैठे हुए हैं जो कहीं बाहर के लग रहे हैं जो अपना नाम पता नहीं बता रहे हैं तत्काल डायल हंड्रेड में पदस्थ आरक्षक दीपेश रघुवंशी द्वारा थाना प्रभारी बंडोल दिलीप पंचेश्वर को बताकर आदेशानुसार राहीवाड़ा पहुंचा आरक्षक दीपेश रघुवंशी द्वारा बच्चों से प्यार से पूछा तो बच्चों ने अपना नाम प्रिंस भलावी एवं दुर्गेश धुर्वे बताया जो ग्राम शीलादेही में रिश्तेदार के यहां आए थे जिनका नाम नहीं पता बच्चों के साथ स्कूल की साइकिल डायल हंड्रेड में रखकर ग्राम सिलादेही पहुंचकर पता किया गया जो बच्चों के दूर के रिश्ते के मामा संपतलाल तेकाम से पता किया गया जिसने बताया कि ये दोनों बच्चे ग्राम बटामा थाना-अरी गांव रहते हैं।

आरक्षक दीपेश रघुवंशी एवं पायलट दिनेश चंद्रवंशी ने साथ में लेकर 13 अप्रैल की रात्रि 1:30 बजे करीब ग्राम बटामा पहुंचा बच्चों के परिजन का पता किया परिजन बच्चों को देखकर बहुत खुश हुए जिन्होंने बताया कि दोनों बालक छठवीं की परीक्षा देने ग्राम बकौडी स्कूल गए थे जो 11 अप्रैल कि सुबह परीक्षा देकर घर नहीं पहुंचे तभी से हम बच्चों को रिश्तेदारों के यहां ढूंढ रहे थे डायल हंड्रेड मैं पदस्थ आरक्षक दीपेश रघुवंशी द्वारा प्रिंस के पिता शिवप्रसाद भलावी एवं दुर्गेश के नाना साधुराम कुडापे को सकुशल बच्चों को सुपुर्द किया बच्चों को पाकर परिजन बहुत खुश हुए जिन्होंने बंडोल पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया एवं सराहना की।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *