सिवनी। भारतीय जनता पार्टी की महत्वकांक्षी संगठनात्मक योजना बूथ विस्तारक योजना प्रत्येक मंडल से लेकर पूरे प्रदेश में 14 मार्च से आगामी 10 दिनों तक चलेगी। इस अभियान में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहेगी। अभियान में युवा मोर्चा कार्यकर्ता जिले के सभी बूथों में पहुंचकर युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर बूथ को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि मध्यप्रदेश में युवाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें मंडलों की इकाइयों को सशक्त करना है। इस बार हमें युवाओं को कनेक्ट करने की जरूरत है। कोई भी चुनाव हो, चुनाव को बदलने की ताकत युवा मोर्चा करेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए बूथ का कार्यकर्ता सदस्य अपने दायित्व का निर्वहन अच्छे से करें। भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है युवा मोर्चा। अवसर बहुत ही कम मिलते हैं अवसर मिले तो युवाओं को पीछे नहीं आगे बढऩा चाहिए। जितना अच्छा करेंगे उतना आगे भी फल मिलेगा।
सिवनी विधायक ने बताया कि युवा मोर्चा ऐसा संगठन है जो भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा उम्मीद रहती है। युवा जिसकी तरफ जुड़ जाए वह काम कभी असफल नहीं सफल ही होता है।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहगंडाले ने बताया कि बूथ विस्तारक योजना को लेकर वरिष्ठ नेतृव ने जो दिशा निर्देश दिए हैं। उसको लेकर जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ सशक्तिकरण कार्य को गंभीरता से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उक्त जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है।
बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, जिला प्रभारी जय रोहाणी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयूर दुबे, सत्येंद्र पटवा, भाजयुमो के समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।