क्राइम धर्म मध्य प्रदेश सिवनी

डूंडासिवनी थाना : तंत्र-मंत्र के जरिए दस लाख की ठगी

बोरदई टेकरी के आश्रम संचालक पर मामला दर्ज

सिवनी। तंत्र-मंत्र के जरिए घर का साया दूर करने के नाम पर दस लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में एक आश्रम संचालक पर डूंडासिवनी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा एक को सहआरोपी भी बनाया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुख्य आरोपी बोरदई में सालों से आश्रम बनाकर रह रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आई थी। ठगी का शिकार हुए जबलपुर निवासी मनोज उइके की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। आरोपी बोरदई टेकरी में कई साल से आश्रम बनाकर रह रहा सत्य नारायण गिरी बताया जा रहा है। गिरी के सहयोगी श्रवण डहेरिया के माध्यम से मनोज उइके द्वारा राशि दी गई थी। इस संबंध में डूंडा सिवनी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार जबलपुर के शक्ति नगर निवासी मनोज उईके का बोरदई टेकरी के सत्य नारायण गिरी से संपर्क हुआ। मनोज ने बताया कि उसके घर में काफी परेशानी है। तब सत्य नारायण ने कहा कि उसके घर पर किसी प्रेत आत्मा का साया है, इसके लिए पूजा करनी होगी। पूजा कराने के लिए मनोज से उसने ढाई लाख रुपए ले लिए। बाद में और भी उपाय करने का झांसा देकर कुल 10.50 लाख रुपए ठग लिए। जब मनोज को ठगी का अहसास हुआ तो उसने डूंडासिवनी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सत्य नारायण गिरी और भैरोगंज के श्रवण डहेरिया पर धारा 384, 385, 294, 506,34 और एसटी एससी एक्ट का मामला दर्ज किया है।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *