test
Breaking
23 Mar 2026, Mon

पीपरताल बांध गए दो बच्चे बांध में डूबे, शव मिलते ही शोक में डूबे परिजन

सिवनी। उगली थाना अंतर्गत बेलगांव व पीपरताल के बीच स्थित बांध में रविवार की शाम छह बजे डूबे दो सगे भाइयों के शव 15 घंटे बाद सोमवार सुबह नौ बजे मिले।दोनों के शव मिलने के बाद स्वजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है, वही पूरे गांव में इस घटना के बाद से मातम पसर गया है।

दूसरे दिन सुबह से शुरू की गई तलाश – उगली थाना प्रभारी श्यामसुंदर भारद्वाज ने बताया है कि रविवार रात अंधेरा हो जाने के कारण बांध में डूबे दोनों भाइयों की तलाश का काम प्रभावित हुआ था।इसके चलते सोमवार की सुबह से दोनों भाइयों की तलाश शुरू की गई।खामी के एक मछुआरे को पुलिस साथ में लेकर बांध पहुंची और तलाश का कार्य शुरू किया। सुबह करीब 8.45 बजे बांध में डूबे एक बच्चे का शव बरामद हुआ इसके 15 मिनट बाद दूसरे बच्चे का शव भी मिल गया। हालांकि बांध में डूबे दोनों बच्चों की तलाश के लिए सिवनी से एसडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोर की टीम भी मौके पर पहुंची थी।बांध में डूबे प्रांशु रिनायत (13) व उसके भाई प्रतीक रिनायत (11) के शव बांध से मिल जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

ट्रेक्टर धोने गए थे बच्चे – बेलगांव निवासी विजय रिनायत के साथ उसके दो बेटे प्रांशु (13) व प्रतीक (11) रविवार की शाम ट्रैक्टर धोने के लिए पीपरताल बांध गए थे।शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर धोने के बाद पिता ट्रैक्टर लेकर बांध की पार पर चला गया था। इस दौरान उसके दोनों बेटे हाथ धोने के लिए बांध की ओर लौटे थे और फिर वापस पिता के पास नहीं पहुंचे।करीब आधा घंटा तक जब दोनों बेटे वापस नहीं आए थे तब पिता ने बांध के पास जाकर उनकी तलाश की थी, लेकिन दोनों बेटों का कहीं पता नहीं चला था।दोनों बेटों के नहीं मिलने पर पिता ने शोर-शराबा कर आसपास के लोगों को एकत्रित किया था।साथ ही घटना की सूचना उगली थाना पुलिस को दी गई थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बांध में डूबे दोनों बच्चों की तलाश शुरू की थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश का काम पूरा नहीं हो पाया था।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *