test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

ट्रक- कार की भीषण टक्कर, 4 की मौत, नागपुर से लौट रहा था तिवारी परिवार

सिवनी। लखनादौन चौराहे पर मंगलवार शाम 7 बजे एक सब्जी से भरे आईसर ट्रक ने नागपुर से लौट रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत हो गई। नागपुर से इलाज करा कर लौट रहा था तिवारी परिवार।

मृतक संतोष तिवारी पिता नरसिंह 42 और श्रीमति शिवि तिवारी पति अंचल तिवारी 19 ओर अंचल तिवारी पिता शशिकांत तिवारी 25 निवासी सोहागपुर थाना आदेगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ड्राइवर संतोष नेमा वाहन में काफी देर तक का फंसा रहा, जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सौम्या तिवारी और अभिषेक तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *