test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

पलारी आईटीआई में मनाया गया गणतंत्र दिवस

सिवनी। पलारी स्थित शासकीय आईटीआई में गणतंत्र दिवस मनाया गया । संस्था के प्राचार्य सौरभ गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया । संस्था प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हमारे देश में इस दिवस के महत्व को और हमारे दैनिक जीवन में संविधान के महत्व को समझाया ।

इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत 26 जनवरी को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना , देश के इतिहास में यह दिन आत्मगौरव और सम्मान का प्रतीक है ।
प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भव्य रैली निकाली गई जो नगर में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही ।
लोकगीत, नृत्य, कविता वाचन, गीत गायन जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने इन सभी कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी अखिलेश्वर बोरवाने, प्रशांत मेश्राम, नितेश भलावी, नवीन पटले, श्रीमती निषाद अंजुम कुरेशी, श्रीमती अर्पिता तिवारी, श्रीमती कीर्ति दुबे, कुमारी सपना अमूलकर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कुशल नेतृत्व किया गया।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न कराने में गौरव कुमार जामरे, कुमारी भारती देशमुख एवं कुमारी पूजा राहंगडाले प्रशिक्षण अधिकारी का भी पूर्ण सहयोग रहा।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *