Breaking
13 Feb 2026, Fri

छपारा के शिवकांत सिंह के फार्म हाउस में लगेगा कपास की खेती का प्रशिक्षण शिविर 3 मार्च को

सिवनी। परंपरागत खेती से हटकर कृषि भूमि में कुछ नया उत्पादन करने की विचारधारा को लेकर सिवनी जिले में 3 मार्च को कपास की खेती का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां किसानों को कपास की खेती के गुर विशेषज्ञों द्वारा बताए जाएंगे। छपारा नगर के प्रगतिशील किसान ठाकुर शिवकांत सिंह के फार्म हाउस में उक्त शिविर का आयोजन बुधवार 3 मार्च 2021 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विगत कुछ वर्षों से क्षेत्र के लगभग सभी किसान परंपरागत खेती ही कर रहे हैं। वर्षों पूर्व लगातार बारिश के सीजन में सोयाबीन की फसल बोई जाती थी जब किसानों को सोयाबीन की फसल से नुकसान होना शुरू हो गया तो उन्होंने सोयाबीन की फसल को छोड़ मक्का की फसल को अपनाया। इसमें भी लागत अधिक और रिटर्न कम मिलने से किसान परेशान हैं। वहीं उन्होंने लगभग 10 वर्षों से परंपरागत खेती को छोड़कर उन्नत खेती को अपनाकर सब्जी और गन्ने की पैदावार में खेती में 100% तक सुधार आया और संपूर्ण क्षेत्र ड्रिप सिंचाई के जरिए खेती करने से पानी भी कम लग रही है। दूसरी और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से उन्होंने कुछ एकड़ में कपास की खेती की जिसका रिजल्ट बहुत अच्छा मिला। इसको लेकर इस शिविर का आयोजन प्रगतिशील किसान ठाकुर शिवकांत ने किया जा रहा है। इसमें प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ जीके कोटू प्रमुख विज्ञानी व डीन कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर बालाघाट व अन्य कपास खेती के विशेषज्ञों की उपस्थिति और मार्गदर्शन में उन्नत कपास खेती के लिए क्षेत्रीय किसानों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 4 वर्षों से क्षेत्र में खेती की परंपरागत मक्का की फसल का औसत उत्पादन नहीं हो पा रहा है, न ही उसका उचित मूल्य मिल रहा है। परंपरागत खेती हमारी फसलों से हमें उचित लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। जिसे लेकर कपास हमारे लिए एक उचित विकल्प हो सकता है। इसका बाजार मूल्य भी हमारी लागत के अनुरूप अधिक लाभांश देगा। शिविर में क्षेत्रीय किसानों के साथ जिले से भी अनेक किसानों को आमंत्रित किया गया है। इस शिविर का आयोजन नगर के भीमगढ़ रोड स्थित कृषि फार्म में होगा। गौरतलब है कि कपास की खेती जिले में काफी कम ही किसान करते हैं जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय के पीछे पुराने बायपास मार्ग से लगी कृषि भूमि में महज एक-दो किसान ही कपास की खेती कर रहे हैं।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *