Breaking
15 Jan 2026, Thu

सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

सिवनी। विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी के सभाहाॅल में सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रधानपाठक नरेंद्र कुमार बरकडे एवं उच्च श्रेणी शिक्षक गोविन्द प्रसाद तिवारी को भावभीनी हार्दिक विदाई दी गई। प्राचार्य/बीईओ एल.आर.बछलिया द्वारा शिक्षक द्वय को फूल माला व तिलक वंदन कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, विदाई गीत, प्रेरक प्रसंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने प्रिय गुरुजनों को याद किया| प्रमुख वक्ताओं में एस.पी.पटले, वीरेंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू, सुश्री अंजना झारिया, अनिल साहू, श्रीमती प्रीति दुबे, श्रीमती जयश्री साहू, महेंद्र ग्वालिया, सी.एम.बघेल बीआरसीसी,पूर्व सहायक संचालक वाई.एस.बघेल आदि वक्ताओं ने सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षकों का संक्षिप्त जीवन वृत्त, कार्यप्रणाली,कर्तव्य परायणता, कर्तव्यनिष्ठा के साथ साथ बच्चों और विद्यालय की प्रगति में दिए गए। अमूल्य योगदान पर विशेष प्रकाश डालते हुए उनको भावी जीवन के लिए सुखी,समृद्धि और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की मंगल शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मध्य में विशेष स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम में समस्त शाला स्टाफ व छात्र-छात्राओं सहित विशेष रुप से सी.एम. बघेल, बीआरसीसी बाई.एस.बघेल पूर्व सहा. संचालक , डी.के. श्रीवास्तव पूर्व लेखापाल,वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व स्टाफ सदस्य सुखराम पाल दादा सहित अनिल कुमार साहू, एस.के.डेहरिया, आर.के.ठाकुर एस.आर.बछलिया, बी.एल.झारिया, श्रीमती प्रभा पटले,श्रीमती सरिता गोस्वामी, आर.जी.नामदेव, ए.एल.चौरसिया, संतोष कुमार तिवारी, डी.एस. मर्सकोले, अंकित निर्मलकर,श्रीमती रुपाली कौशल, श्रीमती श्रद्धा तिवारी,श्रीमती अरुणलता मिश्रा, श्रीमती प्रीतिबाला ठाकुर, बबलू मराठा, हरि कुमार तिवारी, संदीप बर्मन, जिब्राईल कुरैशी, दीपक उईके की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के विद्वान वरिष्ठ अध्यापक रवि ठाकुर ने अपनी सुमधुर आकर्षक शैली में किया। कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन विद्यालय के लोकप्रिय एवं कर्मठ प्राचार्य लेखराम बछलिया द्वारा किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *