क्राइम सिवनी

तीन बाइक की टक्कर, करन सिंह की मौत, 5 घायल

सिवनी। जिले के उगली थाना अंतर्गत गांव ढुटेरा के निकट मंगलवार की शाम सड़क हादसा हो गया। जहां 3 बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सरेखा से में दुटेरा की तरफ जा रही थी। एक बाइक में कुछ युवक ढुटेरा से सरेखा की ओर जा रहे थे। जहां दोनों बाइक आपस मे टकरा गई। वहीं पीछे से आ रही एक और बाइक घुस गई। जिसके चलते यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी लोगों ने 108 वाहन को दी। जहां स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल केवलारी लगा गया। जहां उनका उपचार किया गया। वहीं इस घटना में करन सिंह पन्द्रे धुटेर उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई।

इस सड़क हादसे में कुंअर लाल मसराम उम्र 46 वर्ष, सुमित पंचेश्वर उम्र 17 वर्ष, गीतेतेश्वर मानेश्वर उम्र 14 वर्ष, अमित पंचेश्वर उम्र 13 वर्ष, ध्रुव कुमार यादव उम्र 16 वर्ष गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

वहीं उगली पुलिस ने मृतक करन सिंह पन्द्रे धुटेर उम्र 50 वर्ष के शव का पंचनामा बनाया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस पूरे घटना क्रम की जांच कर रही है।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *