test
Breaking
31 May 2026, Sun

नरेला में श्री निर्वाण अयोध्यादासजी सेवा ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर 6 जनवरी को

सिवनी। संत शिरोमणि पूज्य पाद संत श्री श्री १००८ निर्वाण अयोध्यादासजी महाराज श्री की प्रेरणा से श्री निर्वाण अयोध्यादासजी सेवा ट्रस्ट गौसेवा, शिक्षा सेवा, स्वास्थ्य सेवा, अन्न सेवा, संत सेवा आदि धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक क्षेत्र मे निरंतर कार्यरत है।

समीपस्थ ग्राम नरेला में आगामी शुक्रवार दिनांक 6 जनवरी 2023 को ट्रस्ट के तत्वावधान में परम पूज्य ब्रह्मलीन संत श्री वेद मुनि जी महाराज उदासीन की तृतीय पुण्य स्मृति के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के अंतर्गत भव्य संत सम्मेलन, श्रद्धांजलि सभा, सामूहिक सुंदरकांड के पाठ, पूजन, आरती, अरदास, अभिषेक, सुमधुर भजनों के साथ-साथ भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। यहां उल्लेखनीय है कि रक्तदान को महादान- जीवनदान कहा जाता है। आयोजकों ने अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस महापर्व में सम्मिलित होकर लाभ उठाएं एवं सेवा – पुण्य के भागीदार बने।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *