यात्री ट्रेन के संचालन के लिए आज डीआरएम का निरीक्षण टला, छिंदवाड़ा से पहुंच गए तरसा स्टेशन

सिवनी। नैनपुर से भोमा के बीच कई महीने पहले मार्च 2021 में ही तेज रफ्तार से सीआरएस ट्रेन का संचालन हुआ। इसके बाद नैनपुर से छिंदवाड़ा के बीच भी अप्रैल 2022 में सीआरएस हुआ। वही वर्तमान में कई महीनों से मालगाड़ी दौड़ रही है। इसके बावजूद भी सिवनी जिलेवासी को अभी तक यात्री ट्रेन की सुविधा नहीं मिल सकी है। यह जिले के लिए अत्यधिक दुर्भाग्य का विषय है कि लगभग 7-8 साल व्यतीत हो जाने के बाद भी यात्री ट्रेन का सिवनी से अभी तक संचालन नहीं हो सका। वहीं शुक्रवार को यात्री ट्रेन चलाएं जाने के लिए डीआरएम का दौरा सुनिश्चित किया गया था लेकिन सिवनी जिले का इसे दुर्भाग्य ही कहा जाए कि सिवनी रेलवे स्टेशन में चल रहे ब्रॉडगेज काम के निरीक्षण के लिए डीआरएम का दौरा भी एन वक्त पर रद्द हो गया। वही ऐसा माना जा रहा है कि आज डीआरएम का निरीक्षण हो जाता तो संभवतः जनवरी-फरवरी माह तक इस रूट से यात्री ट्रेन का संचालन किए जाने की बात बनती। जो आज के दिन एक बार फिर ठंडे बस्ते में डल गई।

शुक्रवार को डीआरएम का निरीक्षण था। किसको लेकर सिवनी स्टेशन में काफी तैयारियां कर ली गई थी लेकिन तरसा स्टेशन की खबर मिलते ही वे छिंदवाड़ा से इतवारी वापस हो गए।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *