Breaking
21 Dec 2025, Sun

सच्ची कहानी हमें बेचैन कर देती है : पंकज सोनी

https://youtu.be/aMIzQsH3aGk

विश्व बैंक परियोजना के तहत व्याख्यान का आयोजन

सिवनी। शासकीय पीजी काॅलेज के हिंदी विभाग में विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ‘कहानी की रचना प्रक्रिया और कहानी पाठ’ विषय के तहत मशहूर अभिनेता पंकज सोनी के व्याख्यान ने सभी विद्यार्थियों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में,  हिंदी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. रविशंकर नाग ने कार्यक्रम का परिचय दिया। समन्वयक डाॅ. सविता मसीह ने कार्यक्रम की भूमिका और महत्व बताया। संयोजक प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने व्याख्यान कार्यक्रम के उद्देश्य पर रोशनी डाली। अपने वक्तव्य में  प्रोफेसर शेन्डे ने  बताया कि कहानी कहना हर मनुष्य का स्वभाव है।  हिंदी में किस्सागोई की बहुत बड़ी परंपरा रही है। साहित्य संवेदना पैदा करता है और संवेदना हमें अच्छा मनुष्य बनाती है।

व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध लेखक-अभिनेता  पंकज सोनी ने हिंदी में कहानी परंपरा  का परिचय दिया। महान कथाकार  प्रेमचंद के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि सच्ची कहानी वह है जो हमें बेचैन कर देती है। उन्होंने कहानी के सामाजिक सरोकारों से जुड़े तथ्यों पर भी प्रकाश डाला।

कहानी पाठ ने किया मंत्रमुग्ध

व्याख्यान के दौरान लेखक पंकज सोनी ने स्वरचित मशहूर कहानी ‘द्रौपदी का चीरहरण ‘ का पाठ किया  जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। छात्र-छात्राएँ मंत्रमुग्ध होकर कहानी सुनते रहे। कहानी पाठ के दौरान सन्नाटे की स्थिति बनी रही


कौन हैं पंकज सोनी

मूलतः छिंदवाड़ा के निवासी पंकज सोनी अभिनेता, लेखक और रंगकर्मी हैं।  पिछले कुछ वर्षों से सपरिवार सिवनी में रह रहें हैं। एंड टीवी पर प्रसारित सीरियल ‘और भई,  क्या चल रहा है ‘ के मिश्रा बाबूजी के पात्र से उन्हें भरपूर ख्याति मिली। पंकज सोनी के लिखे नाटक ‘तितली ‘ का पूरे देश में मंचन हुआ हो रहा  है और पिछले दिनों अमेरिका के न्यूजर्सी में भी प्रदर्शन हुआ,  जिसे बहुत पसंद किया गया। पंकज सोनी की रचनाएँ शासकीय स्वशासी काॅलेज,  छिंदवाड़ा के पाठ्यक्रम में शामिल हैं।  इन दिनों,  पंकज सोनी मुंबई में फिल्म-अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

कार्यक्रम में डाॅ. मुन्नालाल चौधरी,  डाॅ. मानसिंह बघेल, ग्रंथपाल सीएल अहिरवार,   प्रशिक्षण अधिकारी खुश्बू सोनी, अतिथि विद्वान विजेन्द्र बरमैया तथा विकास मेश्राम , कमल ब्रह्मवंशी सहित एम.ए. हिन्दी के सभी छात्र छात्राएँ तथा अन्य विषयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने किया। तकनीकी सहयोग क्रेश सनोडिया का रहा। डाॅ. रविशंकर नाग ने आभार जताया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *