test
Breaking
1 Jun 2026, Mon

प्रणिता दुबे का एम. एस. आर्थोपेडिक्स में चयन

सिवनी। नगर के भैरोगंज महाराज बाग परतापुर रोड निवासी डॉ. प्रणिता दुबे का वर्ष 2022 की नीट पीजी में आल इंडिया रैंक में 13083 के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर में एम. एस. (आर्थोपेडिक्स) में चयन हुआ है।

ज्ञात हो कि डॉ. प्रणिता दुबे विकासखंड अधिकारी कुरई राकेश कुमार दुबे एवं माध्यमिक शिक्षक हाईस्कूल रजौला की शिक्षिका श्रीमती सरिता दुबे की पुत्री है। प्रणिता दुबे द्वारा वर्ष 2016 में नीट परीक्षा में आल इंडिया में 828 रैंक लाकर शासकीय मेडिकल कॉलेज पुणे से एमबीबीएस उत्तीर्ण किया है। वहीं इनकी प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय सिवनी में हुई है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *