देश धर्म मध्य प्रदेश सिवनी

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रवचन में उमड़ी श्रद्धा

सिवनी। भारत की भारतीयता उसकी संस्कृति और अध्यात्म से है। शिव की नगरी सिवनी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा 4 दिवसीय यज्ञ एवं प्रवचनों के क्रम में यज्ञ एवं प्रवचन का प्रथम दिवस अनेक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। शान्तिकुंज हरिद्वार से आये हुए मनीषियों के द्वारा यह दिव्य अनुष्ठान क्रियान्वित होना सुनिश्चित है।

विगत दिन ऐतिहासिक गायत्री दिव्य कलश यात्रा जिसने सिवनी शहर को जैसे नींद से जगा दिया हो, लगभग 2 किलोमीटर लंबी यात्रा ,जिसमे 1500 से अधिक माताओं बहनों ने पूरे उत्साह से, झांकी, एवं बाजे गाजे, प्रदर्शनियों, के साथ भाग लिया।
जिसके लिए विगत 3 – 4 माह से स्थानीय गायत्री परिजन जी-जान से अथक परिश्रम कर रहे है। आज इस क्रम में हिमालय ऋषि सत्ता एवं सप्तान्दोलन की प्रदर्शनी का शुभारंभ टोली प्रमुख एवं मुख्य वक्ता परमपूज्य श्री नमोनारायण पाण्डेय जी एवं समस्त टोली के अन्य भाइयों की उपस्थिति के साथ हुई। आज देव आह्वाहन के साथ 108 कुण्ड में यज्ञभगवान को आहुति प्रदान की गई। और आयोजन के सफल होने की प्रार्थना की। व्यवस्थित और शालीनता पूर्ण यज्ञ सम्पन्न हुआ।

इस वृहद आयोजन की दिनचर्या प्रातः 5 बजे जागरण के साथ 6 बजे से 7 बजे तक प्रज्ञायोग गगन देशमुख द्वारा कराया जा रहा है। 9 बजे से 12 बजे तक टोली द्वारा यज्ञ के महत्व को समझाते हुए अंत मे यज्ञ रूप प्रभु हमारे भाव ऊज्जवल कीजिये के साथ सम्पन्न हुआ। 3 बजे से 5 बजे तक श्री पाण्डेय द्वारा जीवन उपयोगी उपदेश और गायत्री परिवार अस्तित्व में आने का कारण और गुरुदेव की जीवनी पर अपने उद्बोधन दिये।इस मनुष्य जीवन के सदुपयोग और सार्थक कैसे बने और क्या करें का उद्बोधन ने आत्मोन्नति का पाठ सिखाया।
दिनाँक 8 -12-2022 कल पुनः यही क्रम दोहराया जाएगा। जिसमे प्रथम पाली में कन्याकौशल शिविर की बहनों द्वारा किया जाएगा। कल से कार्यक्रम का प्रसारण आस्था यूट्यूब चैनल में लाइव दिखाया जाएगा । आप जहाँ भी है वहां से ही दिव्य दर्शन एवं प्रवचन श्रवण कर सकते है। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुंदरलाल बघेल द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *