Breaking
2 Mar 2026, Mon

80 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगा की खुदकुशी

सिवनी। किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत 80 वर्षीय वयोवृद्ध ने शनिवार को दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्दई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मगरदा निवासी 80 वर्षीय नारद पिता धन सिंह उईके अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। शनिवार दोपहर 12 बजे घर के अन्य सदस्य कृषि कार्य हेतु खेत गए थे। घर पर नारद अकेला था। वही इस मामले में परिजनों ने बताया कि नारद का मानसिक रूप से संतुलन भी बिगड़ गया था। कृषि कार्य कर खेत से परिजन जब लौटे तो घर में फांसी के फंदे में झूलते नारद को देख हक्के बक्के रह गए।

शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भिजवा दिया गया है, जहां रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *