test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

भगवान जगन्नाथ मंदिर में छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट मनाया

https://youtu.be/FXMX98k51y8

सिवनी। नगर के सुभाष वार्ड स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को भगवान को छप्पन भोग लगाते हुए अन्नकूट का भोग लगाया व विधि विधान से पूजा पाठ कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट मनाया जाता है, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण के चलते यह कार्यक्रम बुधवार को मनाया गया। मंदिर में अन्नकूट का आयोजन कई वर्षों से सतत रूप से जारी है। मंदिर पुजारी सतीश शुक्ला ने आज भगवान जगन्नाथ जी की विधि विधान से पूजा पाठ की।

इस मौके पर गजेंद्र गणेश तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, रुपेश तिवारी, शुभम पाठक, वीणा पाठक, रामपुरी तिवारी, कांति पाठक, स्वाति-दीपक तिवारी, गुंजन मिश्रा, मौली मिश्रा, पूनम-योगेंद्र मिश्रा, पवन तिवारी आदि ने अन्नकूट की पूजा कर भगवान को छप्पन भोग लगाया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *