test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

सिवनी से पैसेंजर रेलगाड़ी शुरू करने ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति गुरुवार को सौंपेगी ज्ञापन

सिवनी। सिवनी से पैसेंजर रेलगाड़ी प्रारंभ किये जाने की मांग को लेकर, ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2022, दिन गुरूवार को दोपहर 12 बजे, जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन सिवनी में एकत्रित होकर रेल्वे स्टेशन पंहुचेंगे, केन्द्रीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सिवनी रेल्वे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सौंपा जायेगा।

ज्ञापन कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, राष्ट्रीय महासचिव द्वय अनूप मिश्रा, शेषराम रहंगडाले, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शैफाली बुधरानी, सिवनी जिला अध्यक्ष सोहेल अल्वी, छिंदवाड़ा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, तिरोडी अध्यक्ष फैय्याज अंसारी, समाज सेवक प्रशांत मेश्राम, वारासिवनी अध्यक्ष विक्रम पांडेय, केवलारी अध्यक्ष रमाशंकर महोबिया, नैनपुर अध्यक्ष घनश्याम राय सहित अन्य राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आप समस्त जागरूक नागरिक बन्धुओं से विनम्र अपील है कि पैसेंजर रेलगाडी प्रारंभ किये जाने की मांग से संबंधित ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित होने का कष्ट करें।
ठा. जयप्रकाशसिंह परिहार, अध्यक्ष, नगर ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति सिवनी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *