test
Breaking
15 Apr 2026, Wed

8 साल के बालक की कुएं में डूबने से हुई मौत

सिवनी/छपारा (हासिम खान)। अंजनिया गांव में 8 साल के बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई बताया जाता है कि अंजनिया ग्राम के श्याम विश्वकर्मा का 8 साल का बेटा घर के कुछ दूरी पर बाड़ी में बने एक कुएं में डूब गया जिससे मौत हो गई।

छपारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि श्याम विश्वकर्मा की एक बेटी और एक बेटा है स्कूल जाने के वक्त 10:00 बजे करीब बच्चे को ढूंढना शुरू किया तो वह नहीं मिल पाया यहां वहां तलाश करने के बाद पास में बने कुएं में जाकर देखा तो बच्चा कुएं में डूबा हुआ मृत पाया गया।

घटना की सूचना छपारा पुलिस को दी गई छपारा पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लाई और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया वहीं इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है गौरतलब है कि इन दिनों लगातार क्षेत्र में बारिश के चलते नदी नाले और कुआं भी लबालब भरे हुए हैं जिनके आसपास बच्चों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *