test
Breaking
21 Apr 2026, Tue

उमंग प्रोत्साहन शील्ड से सम्मानित हुई सिवनी की दुर्गा प्रतिमा समितियां

“उमंग संस्थान सिवनी

सिवनी। उमंग संस्थान बारापत्थर सिवनी के संचालक श्री अरविंद अग्रवाल जी ने बताया कि इस वर्ष 2022 में नवरात्रि दशहरा पर्व पूरे हर्षोल्लास से गरिमामय एवं ऐतिहासिक मनाया गया है पूरे नगर के साथ-साथ नगर सीमा से लगे सभी मुख्य मार्गों में भी एक से बढ़कर एक भव्य एवं मनमोहक देवी प्रतिमाओं एवं मंडप/झांकीयों ने ना केवल नगर का जिले का वरन अन्य जिलों के जन समुदाय का भी मनमोह लिया है जिसमें बरघाट रोड मुंगवानी रोड कटंगी रोड नागपुर रोड छिंदवाड़ा रोड व जबलपुर रोड मुख्यतः है। इसी भव्यता को और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की एवं भक्ति भावनाओं से जोड़ने की दृष्टि से सभी कलाओं को प्रोत्साहित करने वाली सिवनी जिले की अग्रणी संस्थान उमंग मल्टी टैलेंट ट्रेनिंग टॉवर बारापत्थर गायत्री मंदिर के सामने सिवनी कि संस्थान के द्वारा आठवें वर्ष में प्रवेश करते हुए उमंग प्रोत्साहन शील्ड का वितरण मां के दरबार दरबार पहुंचकर किया गया है।

उमंग संस्थान द्वारा दुर्गा उत्सव 2022 मैं विराजित श्रेष्ठ दुर्गा प्रतिमाओं की उत्कृष्टता भव्यता आ कर सकता प्रतिमा एवं झांकियों से मिलन सरिता प्रथम दिवस से सात सज्जा आरती भजन एवं नियमों के पालन के साथ जन सैलाब का नियंत्रण प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करते हुए सुगमता से देवी दर्शन एवं अन्य विशिष्ट बिंदुओं के आधार पर नगर की नवदुर्गा की 19 उन्नीस समितियों को उमंग शील्ड से द्वार पहुंचकर उमंग संरक्षक श्री मायानंदकिशोर अग्रवाल उमंग डायरेक्टर अरविंद नरेंद्र अग्रवाल साहिल सृष्टि नीलम रेशमा तृप्ति कविता सोनम पूनम एवं अन्य के साथ मातारानी के दरबार जा जाकर उमंग शील्ड से सम्मानित किया गया है।

जिन 19 मां के दरबारों का को सम्मानित किया गया है उनमें विशेष रुप से हैं
(1) माता महाकाली प्रतिमा बरघाट नाका डिसलरी सिवनी।
(2) माता महाकाली प्रतिमा टीग्गा मोहल्ला सिवनी
(3) मां दुर्गा प्रतिमा बिजली ऑफिस बरघाट नाका सिवनी
(4) मां दुर्गा प्रतिमा शुक्रवारी बाजार चौक सिवनी
(5) मां दुर्गा प्रतिमा विश्वकर्मा मंदिर के सामने महावीर वार्ड सिवनी
(6) मां शारदा मैहर दरबार प्रतिमा डूंडा सिवनी
(7) मां शिव शक्ति प्रतिमा “प्राचीन कलाकृति” बरघाट रोड डूंडा सिवनी
(8) मां दुर्गा प्रतिमा लूघरवाड़ा रजवाड़ा के सामने जबलपुर रोड
(9) मां दुर्गा प्रतिमा सफेद शेर अंबिकाचौक भैरोगंज मुगवानी रोड सिवनी
(10) मां दुर्गा प्रतिमा आधुनिक कॉलोनी कटंगी रोड सिवनी।
(11) मां नव दुर्गा जवारे प्रतिमा नागपुर रोड नरेंद्र टांक के सामने सिवनी।
(12) मां दुर्गा प्रतिमा बंजारी बाहुबली चौक सिवनी।
(13) मां दुर्गा प्रतिमा महावीर मढ़िया सिवनी
(14) मां दुर्गा प्रतिमा शनि मंदिर के बाजू में छिंदवाड़ा रोड सिवनी
(15) मां दुर्गा प्रतिमा छोटी पुलिस लाइन नेहरू रोड सिवनी।
(16) मां दुर्गा प्रतिमा बाल हनुमान मंदिर के पास महावीर टॉकीज सिवनी
(17) मां दुर्गा प्रतिमा सुनारी मोहल्ला चौड़ा कुआं सिवनी।
(18) मां दुर्गा प्रतिमा रामनगर कॉलोनी बरघाट रोड सिवनी।
(19) मां दुर्गा प्रतिमा प्रतिदिन साड़ी सिंगार परिवर्तन बरघाट रोड सिवनी।

इस प्रकार उमंग संस्थान के द्वारा आठवीं वर्ष में यह उमंग शील्ड प्रोत्साहन मां के दरबार में द्वार पहुंच पहुंच कर किया गया है संस्थान के इस कार्य की पूरे नगर में अत्यधिक सराहना की गई है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *