test
Breaking
14 Apr 2026, Tue

सड़क दुर्घटना में उपाध्याय दंपति पति-पत्नी दोनों की मौत, शनिवार को होगा पोस्टमार्टम

सिवनी। छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बंजारी माता मंदिर छपारा के मोड़ पर शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जा रहे उपाध्याय दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी इस सड़क दुर्घटना से छपारा में जहां पत्नी का निधन हो गया वही गंभीर रूप से घायल पति की मौत जिला अस्पताल सिवनी में हो गई पति-पत्नी की मौत से परिजनों में शोक की लहर छा गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के तहसील चौरई गांव झिलमिली निवासी सोसाइटी में कार्यरत घनश्याम उपाध्याय पिता चिंतामन उपाध्याय (52) उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णकांता उपाध्याय (45) एक बाइक क्रमांक एम पी 28 एम एम 4249 में से लखनादौन जा रहे थे। उनकी बाइक के जब छपारा से आगे छपारा बंजारी के निकट पहुंची तभी मोड में पीछे से तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर से उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही वाहन में फंसकर बाइक लगभग 200 मीटर तक घिसती चली गई। इस दुर्घटना में पति को भी गंभीर रूप से चोटे आई। जहां उन्हें उपचार के लिए छपारा अस्पताल लेकर पहुंचे, वही डॉक्टर ने उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल सिवनी लाए जाने पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना में उपाध्याय दंपत्ति पति-पत्नी की हृदय विदारक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी का शव छपारा अस्पताल में रखा है वही पति का शव जिला अस्पताल सिवनी में रखा हुआ है पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *